रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
ससुराल में की ऐसी हरकत:बेटी और दामाद की पिटाई, ननद को भी नहीं बख्शा; छह दिन बाद भी दर्ज नहीं हुआ केस – Man, Wife And Sister Allegedly Assaulted At In-laws’ House In Agra; Fir Pending For Six Days
फ़िरोज़ाबाद

ससुराल में की ऐसी हरकत:बेटी और दामाद की पिटाई, ननद को भी नहीं बख्शा; छह दिन बाद भी दर्ज नहीं हुआ केस – Man, Wife And Sister Allegedly Assaulted At In-laws’ House In Agra; Fir Pending For Six Days

November 27, 2026


Man, Wife and Sister Allegedly Assaulted at In-Laws' House in Agra; FIR Pending for Six Days

युवक सांकेतिक
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के बरौली अहीर में ससुराल आए दामाद की पत्नी और बहन की जमकर हुई पिटाई के मामले में एकता पुलिस ने छह दिन बीत जाने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया, जिससे पीड़ित परिवार में रोष व्याप्त है। घटना 20 नवंबर की है थाना पिनाहट के अंबेडकर चौराहा निवासी अरुण कुमार अपनी पत्नी और बहन के साथ थाना एकता के नगला टीन ससुराल आया हुआ था। किसी बात को लेकर विवाद हो गया फिर क्या था ससुरालियों ने अरुण कुमार की जमकर पिटाई कर दी बचाने आए पत्नी और बहन को भी खूब पीटा, जिससे आंख और पैर में काफी चोटें आई। इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

पीड़ित ने थाना एकता में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कर ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़ित के भाई शैली ने बताया कि एकता पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं किया और न ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना डीसीपी सिटी को भी दिया है। उसके बाद भी छह दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई जिससे विपक्षियों के हौसले बुलंद हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया की पुलिस जानबूझ कर कार्रवाई नहीं कर रहीं हैं, जल्द सुनवाई नहीं हुई तो पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग करेंगे।

 एसीपी (ताज सुरक्षा) यतेन्द्र कुमार नागर ने बताया कि पीड़ित को न्याय मिले यही प्राथमिकता है, प्राथमिकी दर्ज क्यों नहीं हुई जानकारी हासिल करता हूं दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X