रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
भाजपा को बड़ा झटक:शबाना खंडेलवाल ने छोड़ दी पार्टी, पदाधिकारियों पर लगाया ये आरोप – Shabana Khandelwal Quits Bjp In Agra, Alleges Lack Of Recognition And Responsibility
आगरा

भाजपा को बड़ा झटक:शबाना खंडेलवाल ने छोड़ दी पार्टी, पदाधिकारियों पर लगाया ये आरोप – Shabana Khandelwal Quits Bjp In Agra, Alleges Lack Of Recognition And Responsibility

November 27, 2026


Shabana Khandelwal Quits BJP in Agra, Alleges Lack of Recognition and Responsibility

शबाना खंडेलवाल

विस्तार

 छह साल तक काम करने के बावजूद जिम्मेदारी और सम्मान न मिलने का आरोप लगाते हुए शबाना खंडेलवाल ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी छोड़ने की घोषणा कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तरी विधानसभा से उम्मीदवारी की बात रखने पर ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरन सिंह लोधी ने जिम्मेदारी न होने का सवाल उठाया।

ब्रज कार्यालय बुलाकर चार घंटे इंतजार कराने के बावजूद फोन नहीं उठाया। शबाना ने कहा कि वे पद की लालसा के बिना समाज सेवा जारी रखेंगी पर आत्मसम्मान से समझौता नहीं करेंगी।

बता दें, 2021 में तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, लक्ष्मीकांत वाजपेयी व दयाशंकर के नेतृत्व में पार्टी में जुड़ीं शबाना महिला संगठन ”सशक्त पीली सेना” की संस्थापक हैं। वे लंबे समय से महिला अधिकारों और सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय रही हैं। कांग्रेस में वह विभिन्न पदों पर तैनात रही थीं लेकिन कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू से विवाद के बाद उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X