बवानीखेड़ा। बवानीखेड़ा-तोशाम मार्ग पर शुक्रवार को नहरी रजवाहे के पास तूड़े से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की पीछे से आ रहे मालवाहक सीएनजी कैंटर से टक्कर हो गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई।
ट्रैक्टर-ट्रॉली में पशुचारा भरकर तोशाम के रास्ते राजस्थान ले जाया जा रहा था। गनीमत रही कि घटना में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। हादसे के कारण कुछ समय तक मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। संवाद