रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
चंदौली

Chandauli News:बाल विवाह से मुक्ति के लिए साइकिल रैली निकाली – A Bicycle Rally Was Organized To Promote An End To Child Marriage

November 28, 2026


अधिकारियों और प्रतिभागियों ने ली बाल विवाह न करने और न होने देने की शपथ

चंदौली। बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर शुक्रवार को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता साइकिल रैली और जागरूकता रथ निकाला गया। जिला प्रोबेशन कार्यालय से शुरू रैली को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव, अपर पुलिस अधीक्षक और जिला प्रोबेशन अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली सखी वन स्टॉप सेंटर पहुंचकर समाप्त हुई।

कवच परियोजना के तहत मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान और महिला कल्याण विभाग की ओर से हुए कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने बाल विवाह के दुष्परिणामों और बालिकाओं की शिक्षा के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक किया। जागरूकता रथ से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बाल विवाह रोकने, बालिकाओं को उच्च शिक्षा दिलाने और ऐसी घटनाओं की सूचना देने का संदेश दिया गया। अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रतिभागियों ने बाल विवाह न करने, न होने देने और इसके खिलाफ समाज में जागरूकता फैलाने की शपथ ली। जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार ने कहा कि बाल विवाह के उन्मूलन में समाज की भागीदारी जरूरी है। बाल संरक्षण अधिकारी किशन वर्मा ने कहा कि हर बेटी को बेहतर शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य का अवसर मिलना चाहिए। कार्यक्रम में दीक्षा अग्रहरि, रामविलास, लालमोहन, सतीश, बाल विवाह के खिलाफ आवाज उठाने वाली सिम्मी, देवेंद्र कुमार, गणेश, शिवम, महिमा, शहनाज आदि मौजूद रहीं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X