रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
अंकिता भंडारी केस: मेडिकल टेस्ट में अनफिट निकले सुरेश राठौर, नहीं हुआ नार्को टेस्ट, उर्मिला ने बताई साजिश – Suresh Rathore Declared Unfit In Medical Test Narco Test Not Conducted Ankita Bhandari Case Dehradun Haridwar
हरिद्वार

अंकिता भंडारी केस: मेडिकल टेस्ट में अनफिट निकले सुरेश राठौर, नहीं हुआ नार्को टेस्ट, उर्मिला ने बताई साजिश – Suresh Rathore Declared Unfit In Medical Test Narco Test Not Conducted Ankita Bhandari Case Dehradun Haridwar

November 28, 2026


Suresh rathore declared unfit in medical test Narco test not conducted Ankita bhandari case dehradun haridwar

पूर्व विधायक सुरेश राठौर
– फोटो : माई सिटी रिपोर्टर

विस्तार

अंकिता भंडारी मामले में वीआईपी की भूमिका को लेकर पूर्व विधायक सुरेश राठौर के नार्को टेस्ट में आखिरकार पेंच फंस गया है। नार्को से पहले होने वाले मेडिकल टेस्ट में सुरेश राठौर अनफिट पाए गए हैं। जिससे यह तय हो गया है कि उनका नार्को टेस्ट नहीं हो सकता है। इधर, उर्मिला सनावर ने सुरेश राठौर के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मेडिकल रिपोर्ट को साजिश का हिस्सा बताया है। वहीं, सुरेश राठौर का कहना है कि हरिद्वार पहुंचकर उर्मिला सनावर का पूरा काला चिट्ठा खोलेंगे।

नार्को टेस्ट से पहले संबंधित व्यक्ति को एनेस्थीसिया दिया जाता है, इसके लिए मेडिकल टेस्ट होना जरूरी है। ताकि यह पता लगाया जा सके कि एनेस्थीसिया की कितनी मात्रा दी जानी है और उसका शरीर इसके लिए फिट है या नहीं। चार दिन पहले गुजरात के गांधीनगर पहुंचे सुरेश राठौर का मेडिकल टेस्ट हुआ था। रिपोर्ट में सुरेश अनफिट निकले और उन्हें वापस भेज दिया गया।

 उर्मिला सनावर ने खोला मोर्चा

सुरेश राठौर अभी हरिद्वार पहुंचे भी नहीं की उर्मिला सनावर ने मोर्चा खोल दिया है। उर्मिला का कहना है कि यह सब साजिश का हिस्सा है। आरोप लगाया कि सुरेश राठौर ने नार्को  टेस्ट से बचने के लिए शुगर, ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों का बहाना बनाया है।

ये भी पढे़ं…उत्तरकाशी: पेट्रोल लेकर झूला पुल के पिलर पर चढ़े पूर्व प्रधान, गांव के विस्थापन और सुरक्षा कार्यों की मांग

दूसरी तरफ, गुजरात से लौट रहे पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने कहा कि हरिद्वार पहुंचने के बाद वह उर्मिला सनावर से जुड़े कई राज सार्वजनिक करेंगे। उन्होंने उर्मिला के निजी जीवन और पारिवारिक संबंधों को लेकर भी सवाल उठाए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X