रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Hathras News:दो प्रमुख सड़कों की 1.03 करोड़ से बदलेगी सूरत – 1.03 Crore Rupees Will Change The Appearance Of Two Major Roads
हाथरस

Hathras News:दो प्रमुख सड़कों की 1.03 करोड़ से बदलेगी सूरत – 1.03 Crore Rupees Will Change The Appearance Of Two Major Roads

November 29, 2026


1.03 crore rupees will change the appearance of two major roads

प्रतीकात्मक चित्र।
– फोटो : Archive

हाथरस। शासन ने जिले की दो प्रमुख ग्रामीण सड़कों के विशेष मरम्मत कार्य को प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। कुल 4.80 किलोमीटर लंबी इन दोनों सड़कों की विशेष मरम्मत पर एक करोड़ तीन लाख 32 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने के लिए शासन ने प्रथम किस्त के रूप में 36 लाख 16 हजार रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दिए हैं।

इसमें मुख्य रूप से रुहेरी से रघनिया मार्ग है, इस सड़क के 2.200 किलोमीटर क्षतिग्रस्त हिस्से की विशेष मरम्मत के लिए 55.97 लाख रुपये की कुल लागत स्वीकृत की गई है। इसके सापेक्ष शासन ने पहली किस्त में 19.59 लाख रुपये जारी किए हैं।

वहीं लाखनू से पुरा स्टेशन होते हुए पुरा खुर्द मार्ग के 2.600 किलोमीटर लंबे शेष भाग विशेष मरम्मत के लिए 47.35 लाख रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिली है। इसके लिए पहली किस्त के रूप में 16.57 लाख रुपये जारी किए गए हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X