Panipat News:ठेका सेल्समैन हत्याकांड में तीसरा आरोपी काबू – Third Accused Arrested In Liquor Shop Salesman Murder Case
पानीपत। गांव पूठर में वर्ष 2020 में शराब ठेके के सेल्समैन की गोली मारकर हत्या करने के मामले में सीआईए-2 पुलिस ने सोनीपत के गांव गंगाना निवासी रोहित उर्फ गंजू को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोनीपत जेल में बंद था। पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर पानीपत लेकर आई। अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
