रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
भोपाल:कलेक्टर के खिलाफ 5 हजार का जमानती वारंट, अतिरिक्त जमीन के मुआवजा मामले में अनुपस्थिति पर हाईकोर्ट सख्त – Bhopal: High Court Orders 5,000 Bailable Warrant To Ensure Collector’s Presence In Land Compensation Case
भोपाल

भोपाल:कलेक्टर के खिलाफ 5 हजार का जमानती वारंट, अतिरिक्त जमीन के मुआवजा मामले में अनुपस्थिति पर हाईकोर्ट सख्त – Bhopal: High Court Orders 5,000 Bailable Warrant To Ensure Collector’s Presence In Land Compensation Case

November 29, 2026


Bhopal: High Court Orders 5,000 Bailable Warrant to Ensure Collector’s Presence in Land Compensation Case

मप्र हाईकोर्ट

विस्तार

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने जमीन के मुआवजे से जुड़े मामले में भोपाल कलेक्टर की लगातार अनुपस्थिति पर सख्त रुख अपनाया है। हाईकोर्ट ने भोपाल कलेक्टर कार्यालय के वर्तमान पदधारी की अदालत में उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए 5 हजार रुपये का जमानती वारंट जारी करने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले 500 रुपये का जमानती वारंट जारी होने के बावजूद सुनवाई के दौरान कलेक्टर की ओर से कोई भी उपस्थित नहीं हुआ था।

मुआवजे से जुड़ा मामला

यह पूरा मामला अलका वाईकर एवं अन्य याचिकाकर्ताओं द्वारा दायर याचिका से जुड़ा हुआ है। याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान निर्धारित 80 वर्गफुट जमीन के अतिरिक्त भूमि का भी इस्तेमाल किया गया लेकिन प्रशासन ने उस अतिरिक्त जमीन का कोई उचित मुआवजा नहीं दिया।

इस मामले में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने पूर्व में प्रशासन को जमीन के इस्तेमाल और मुआवजे से जुड़े विषय पर दोबारा विचार करने का स्पष्ट निर्देश दिया था। इसके बाद प्रशासन की ओर से अदालत में अनुपालन रिपोर्ट दाखिल की गई थी। हालांकि इस रिपोर्ट में केवल 80 वर्गफुट जमीन के मुआवजे का ही उल्लेख किया गया था और अतिरिक्त जमीन के इस्तेमाल व उसके बदले मिलने वाले मुआवजे को लेकर कोई ठोस निर्णय सामने नहीं आया था।

ये भी पढ़ें: मंडला: बालाघाट के गढ़ी वन क्षेत्र में पहुंचा 4 हाथियों का दल, कई गांवों में फसलें रौंदीं, अलर्ट पर वन विभाग

हाईकोर्ट की सख्त कार्रवाई

मामले में 11 सितंबर  को तत्कालीन भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए हाईकोर्ट ने 500 रुपये का जमानती वारंट जारी किया था। इसके बाद 28 नवंबर  को हुई सुनवाई के दौरान भी कलेक्टर की ओर से कोई प्रतिनिधि या अधिकारी अदालत में उपस्थित नहीं हुआ।

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ता प्रतीक जैन ने कोर्ट को पूरे मामले की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी। इसके बाद जस्टिस दीपक खोत की एकलपीठ ने सख्त कदम उठाते हुए भोपाल कलेक्टर कार्यालय के वर्तमान पदधारी की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए 5,000 रुपये का जमानती वारंट जारी करने के निर्देश दिए। अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई 16 दिसंबर को तय की है, जिस दिन अतिरिक्त जमीन के मुआवजे और कलेक्टर की उपस्थिति पर सुनवाई होगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X