रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
भिवानी

Bhiwani News:डेढ़ करोड़ रुपये से बदलेगी भिवानी की तस्वीर, पुराने 12 दरवाजों की जगह बनेंगे प्रवेश द्वार – Bhiwani To Be Transformed With An Investment Of Rs 1.5 Crore; New Entrance Gateways To Replace The 12 Old Gates

November 29, 2026


भिवानी। शहर की ऐतिहासिक पहचान और सुंदरता को नया रूप देने के लिए नगर परिषद ने महत्वपूर्ण योजना तैयार की है। इसके तहत शहर के पुराने 12 दरवाजों की जगह आधुनिक प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। इस परियोजना पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। नगर परिषद ने योजना को सिरे चढ़ाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। तकनीकी अड़चन नहीं आई तो जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो सकता है।

प्रस्तावित योजना के अनुसार दादरी गेट, हालुवास गेट, देवसर चुंगी, दिनोद गेट, हांसी गेट, तिगड़ाना गेट, पंचायती गेट, फैंसी चौक, बावड़ी गेट, रोहतक गेट, महम गेट और कृष्णा कॉलोनी सहित अन्य स्थानों पर प्रवेश द्वार बनाए जाने की योजना है। टीआईटी नहर के पास भी गेट बनाने का प्रस्ताव है।

प्रवेश द्वार नक्काशीदार पत्थरों से तैयार किए जाएंगे। इन्हें पिलर पर बनाया जाएगा, ताकि वाहनों की आवाजाही प्रभावित न हो। साथ ही आकर्षक रंगीन लाइटें और डिवाइडरों पर फूलदार पौधे लगाए जाएंगे।

नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने बताया कि करीब पांच दशक पहले भिवानी के चारों ओर 12 दरवाजे शहर की पहचान हुआ करते थे, लेकिन समय के साथ वे जर्जर होकर समाप्त हो गए। अब उनकी ऐतिहासिक पहचान को दोबारा जीवंत करने की योजना है।

वहीं विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि नए प्रवेश द्वार बनने से शहर की पुरानी धरोहर को नई पहचान मिलेगी और आने वाली पीढ़ियां भी भिवानी के इतिहास से रूबरू हो सकेंगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X