रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पानीपत

Panipat News:नवंबर की विदाई के साथ बढ़ेगी ठिठुरन, दिसंबर के पहले सप्ताह में 2 से 3 डिग्री तक गिरेगा पारा – As November Draws To A Close, The Chill Will Intensify; The Mercury Is Set To Drop By 2 To 3 Degrees During The First Week Of December

November 29, 2026


पिछले सप्ताह 24 से 26 डिग्री के बीच रहा अधिकतम तापमान, सुबह-शाम धुंध और ओस का असर

अगले सप्ताह अधिकतम तापमान 21 से 23 और न्यूनतम 10 से 11 डिग्री तक पहुंचने के आसार

माई सिटी रिपोर्टर

पानीपत। नवंबर माह की विदाई के साथ ही जिले में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। दिन में खिल रही धूप जहां लोगों को राहत दे रही है, वहीं शाम ढलते ही ठंडी हवाओं से ठिठुरन बढ़ रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दिसंबर के पहले सप्ताह में ठंड का असर और तेज होगा। उत्तर-पश्चिमी हवाओं और आसमान में आंशिक बादल छाने के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के आसार हैं। इससे सुबह और शाम के समय ठंड अधिक महसूस होगी।

पिछले सप्ताह 24 से 26 डिग्री के बीच रहा दिन का तापमान

पिछले एक सप्ताह के दौरान जिले में मौसम मुख्य रूप से शुष्क और साफ बना रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। दोपहर में तेज धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली, जबकि सुबह और देर रात हल्की धुंध और ओस के कारण ठिठुरन महसूस हुई। हवा की रफ्तार कम रहने से दिन में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहा।

अगले सप्ताह बढ़ेगी ठंड, सुबह धुंध का असर

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिसंबर की शुरुआत के साथ ही अधिकतम तापमान गिरकर 21 से 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सप्ताह के मध्य में आंशिक बादल छाने और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी। सुबह के समय धुंध बढ़ने की संभावना है। ऐसे में वाहन चालकों को सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

पिछले एक सप्ताह के मुकाबले दिसंबर के पहले सप्ताह में तापमान में गिरावट आएगी और सुबह-शाम की ठंड में इजाफा होगा। बदलते मौसम और गिरते तापमान को देखते हुए किसान गेहूं, सरसों और सब्जियों की फसलों में जरूरत के अनुसार हल्की सिंचाई करें। ओस और नमी बढ़ने से फसलों में रोग लगने की आशंका रहती है, इसलिए नियमित निगरानी रखें।

– डॉ. सतपाल सिंह, जिला समन्वयक, कृषि विज्ञान केंद्र, उझा

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X