Rishikesh News:नए मार्ग को पुराने मार्ग से जोड़ने की मांग – Demand To Connect The New Route With The Old Route

November 29, 2026

जौलीग्रांट। वार्ड संख्या चार जौलीग्रांट के स्थानीय निवासी द्वारा बुरांश कॉलोनी में नए मार्ग को पुराने मार्ग से नहीं जोड़े जाने का आरोप सभासद और पालिका पर लगाया गया है। बुरांश कॉलोनी वार्ड संख्या चार जौलीग्रांट में नगर पालिका द्वारा 4.82 लोनिवि मार्ग से पालिका की पुरानी सड़क तक सीसी मार्ग का निर्माण किया गया था। आरोप है कि इस मार्ग को पुराने लोनिवि मार्ग पर जोड़ना था। लेकिन ऐसा नहीं किया गया है। बीच में एक प्लॉटिंग की दीवार से दोनों मार्गों को अलग कर दिया गया है। इससे क्षेत्रवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग दोनों मार्गों के बीच में दीवार के कारण एक मार्ग से दूसरे मार्ग तक नहीं जा पा रहे हैं। स्थानीय निवासी वीरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि वार्ड संख्या चार के सभासद अरुण सोलंकी को कई बार समस्या से अवगत कराया जा चुका है। लेकिन सभासद इस तरफ ध्यान देने के बजाय अनदेखी कर रहे हैं। उन्होंने इसकी लिखित में शिकायत नगर पालिका के अधिशासी अभियंता से भी की है। सभासद सोलंकी ने कहा कि वो दीवार किसी व्यक्ति की निजी दीवार है और वो व्यक्ति अपनी दीवार हटाने को तैयार नहीं है।
November 29, 2026
रायवाला। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान स्कूटी पर 8.6 किलो गांजा तस्करी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रभारी कोतवाल मोहन सिंह ने बताया कि सोमवार की हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर एचपी पेट्रोल पंप के समीप नियमित चेकिंग के दौरान […]
November 29, 2026
जौलीग्रांट। 28 नवंबर को जिला स्तरीय मॉक ड्रिल का अभ्यास किया जाएगा। जिसके लिए एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में तैयारियां तेज कर दी गई हैं।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार आगामी 28 नवंबर को प्रदेशभर में जिला स्तरीय आपदा मॉक अभ्यास आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। 28 नवंबर आपदा दिवस के रूप में मनाए जाने के […]
November 29, 2026
कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी विस्तार भानियावाला क्षेत्र के दर्जनों दुकान स्वामियों और अन्य निर्माण करने वाले लोगों को बिना अनुमति निर्माण किए जाने पर एमडीडीए ने नोटिस जारी किए हैं। जिसका कांग्रेस ने विरोध किया है। परवादून जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने तहसील में स्थानीय निवासियों […]
