Lalitpur News:दो माह में 30 हजार मीट्रिक टन डीएपी का वितरण – Distribution Of 30,000 Metric Tonnes Of Dap In Two Monthsdistribution Of 30,000 Metric Tonnes Of Dap In Two Months
ललितपुर। जिले में रबी सीजन के दौरान दो माह में 30,021 मीट्रिक टन डीएपी और 22,566 मीट्रिक टन यूरिया का वितरण हो चुका है। अभी भी किसानों को खाद दी जा रही है। डीएपी की कमी न हो, इसके लिए शुक्रवार शाम एक और रैक जिले में पहुंची।
अब तक 30,021 मीट्रिक टन डीएपी का वितरण हुआ है। वहीं, यूरिया की 50,819 मीट्रिक टन की निर्धारित मात्रा के सापेक्ष 22,566 मीट्रिक टन का वितरण किया गया है। डीएपी का लक्ष्य 30,215 मीट्रिक टन है। इसके सापेक्ष वितरण लक्ष्य के करीब पहुंच गया है।
नई रैक में 11,09.4 मीट्रिक टन डीएपी और 256 मीट्रिक टन एनपीके आई है। इसे जिले की सभी सहकारी समितियों पर भेजा जा रहा है। इसके बाद जिले में डीएपी की उपलब्धता बढ़कर 3,746.4 मीट्रिक टन हो गई है। वर्तमान में यूरिया 31,345 और एनपीके 5,907 मीट्रिक टन उपलब्ध है।
जिला कृषि अधिकारी रंजीत चौरसिया ने बताया कि डीएपी का वितरण लक्ष्य के करीब पहुंच गया है। जिले में खाद की पर्याप्त उपलब्धता है।
