रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
अंबाला

Ambala News:खैर के पेड़ चोरी करने के पांच आरोपी यमुनानगर से गिरफ्तार – Five Accused Of Stealing Khair Trees Arrested From Yamunanagar

November 23, 2026


अंबाला। सीआईए-2 टीम ने पंजोखरा साहिब थाना क्षेत्र के भड़ोग गांव से खैर के पेड़ चोरी करने के मामले का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने यमुनानगर से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मुख्य आरोपी को रिमांड पर लिया गया है, जबकि अन्य चार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पकड़े गए आरोपियों में थाना छछरौली के मानकपुर गांव निवासी आशिक उर्फ आशु, समीर उर्फ गंगी, सलमान उर्फ फरमान, अर्जुन माजरा गांव निवासी ललित उर्फ सचिन और कोट बसावा सिंह गांव निवासी विकास कुमार उर्फ गुल्लू के रूप शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, कुराली बीट निवासी प्रदीप कुमार ने 6 नवंबर को पंजोखरा साहिब थाने में शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया था कि 4 नवंबर को चोरों ने भड़ोग क्षेत्र से खैर के पेड़ काटकर चोरी कर लिए हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X