रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
अमरोहा

Amroha News:कमाल अमरोही की विरासत देख अभिभूत हुईं पालिकाध्यक्ष शशि जैन – Municipal Chairperson Shashi Jain Overwhelmed Upon Seeing The Heritage

November 25, 2026


अमरोहा। मशहूर फिल्मकार, निर्देशक और शायर कमाल अमरोही की यादों को संजोने वाले संग्रहालय और उनकी ऐतिहासिक कोठी का नगर पालिकाध्यक्ष शशि जैन ने दौरा किया। इस दौरान कमाल अमरोही की बेटी रुखसार कमाल ने अपने पिता के जीवन, रचनात्मक सफर और फिल्मी दुनिया से जुड़े कई अनसुने किस्से साझा किए।

दौरे के दौरान शशि जैन ने संग्रहालय में रखी कमाल अमरोही की दुर्लभ वस्तुओं और उनसे जुड़ी स्मृतियों को करीब से देखा। उन्होंने उनकी कलात्मक विरासत को अमरोहा की गौरवशाली पहचान बताया। कमाल अमरोही की बेटी ने उनके अनुशासन, सिनेमा के प्रति समर्पण और अमरोहा से गहरे जुड़ाव के संस्मरण सुनाए। इस मौके पर संस्था कारवाने खुलूस के अध्यक्ष सैय्यद महबूब जैदी ने अपनी पुस्तक भी भेंट की। साहित्यकारों और अतिथियों ने इसकी सराहना की।

संस्था के पदाधिकारियों ने कमाल अमरोही की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए शहर में उनके नाम से भव्य संग्रहालय और स्वागत द्वार बनवाने की मांग उठाई। अमरोहा के साहित्यकारों ने मांग उठाई कि कमाल अमरोही को पद्म सम्मान भी मिलना चाहिए। कार्यक्रम में साहित्यकार सिराज नकवी, अतुल जैन, डॉ. मिस्बाह अहमद सिद्दीकी, नवाब मुराद अली खान, प्रो. नाशिर नकवी, मीनू यादव, सरदार राजेंद्र सिंह, अली आबिदी, हकीम सैय्यद मोहम्मद, सईद नकवी, मुसर्रत अमरोहवी, शहजाद मेंबर और सभासद फहीम शाहनवाज मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X