रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
शाहजहांपुर

Shahjahanpur News:खाना खाने के बाद रुपये मांगने पर भड़के युवक, रेस्टोरेंट में हंगामा कर कार शीशा तोड़ा – Young Men Flew Into A Rage When Asked To Pay For Their Meal; They Created A Ruckus At The Restaurant And Smashed A Car Window

November 25, 2026


तिलहर। मोहल्ला निजामगंज स्थित एसके बार रेस्टोरेंट में मंगलवार रात खाना खाने पहुंचे दो युवकों ने रुपये मांगने पर हंगामा कर दिया। आरोप है कि युवकों ने स्टाफ से गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद परिसर में खड़ी संचालक की स्कॉर्पियो कार का पिछला शीशा तोड़ दिया।

मौजमपुर गोटिया बारहा पत्थर निवासी दोनों युवक खाना खाने के बाद रुपये मांगने पर कर्मचारियों से भिड़ गए। रेस्टोरेंट संचालक राहुल गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। बुधवार को प्रभारी निरीक्षक प्रभात चंद्र ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि संचालक की तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X