रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Balrampur News:चुंबकीय तकनीक से आपदा प्रबंधन का मॉडल अव्वल – Disaster Management Model Based On Magnetic Technology Ranks Top
बलरामपुर

Balrampur News:चुंबकीय तकनीक से आपदा प्रबंधन का मॉडल अव्वल – Disaster Management Model Based On Magnetic Technology Ranks Top

November 27, 2026


Disaster management model based on magnetic technology ranks top

बलरामपुर के गिफ्टेबल संस्था पर मॉडल प्रस्तुत करती छात्राएं ।

बलरामपुर। एक संस्था की ओर से आयोजित डॉ. ईके जानकी अम्मल विज्ञान मेला 2026 में विद्यार्थियों ने विज्ञान और तकनीक पर आधारित मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में आपदा प्रबंधन पर चुंबकीय उत्तोलन तकनीक (मैग्नेटिक लेविटेशन) से तैयार मॉडल को प्रथम पुरस्कार मिला। सीएमएस इंटर कॉलेज के अमित जायसवाल, देवांश यादव और मंगल मणि की टीम ने यह उपलब्धि हासिल की।

दूसरा पुरस्कार इलेक्ट्रॉनिक वायु शुद्धिकरण मॉडल के लिए पंडित राम दुलारे पांडेय स्मारक इंटर कॉलेज के सचिन मौर्य, अमन यादव और विशाल पासवान को मिला। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में जल निस्पंदन मॉडल प्रस्तुत करने वाले सीएमएस इंटर कॉलेज, बलरामपुर के साहिल, दिव्यांशु और आशुतोष को सर्वश्रेष्ठ पर्यावरणीय नवाचार का पुरस्कार दिया गया।

स्थानीय समस्याओं के समाधान की श्रेणी में नवीकरणीय ऊर्जा पर मॉडल प्रस्तुत करने वाली देवी आरती विद्यालय, पीलीभीत बलरामपुर की अंशु और आंचल को सर्वश्रेष्ठ स्थानीय समस्या समाधान का पुरस्कार मिला। वहीं, सुंदरदास इंटर कॉलेज, विकास भवन के निकट, बलरामपुर के सर्व श्रीवास्तव और प्रवेश शुक्ल को स्मार्ट वर्षा जल संचयन मॉडल की वैज्ञानिक व्याख्या के लिए सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिक व्याख्या का पुरस्कार प्रदान किया गया। विज्ञान मेले में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच, तकनीकी समझ और नवाचार का प्रदर्शन किया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X