रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बांदा

Banda News:फॉर्म-6 ऑनलाइन न करने पर 20 कर्मचारियों को नोटिस – Notices Issued To 20 Employees For Failing To Complete Form-6 Online

November 27, 2026


बांदा। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही पर 20 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इनके आवंटित मतदेय स्थलों पर 26 नवंबर को एक भी फॉर्म-6 ऑनलाइन नहीं किया गया था। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर एक दिन का वेतन रोकने की चेतावनी दी गई है।

बीडीओ कमासिन एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अमरेश सिंह चौहान ने 27 नवंबर को नोटिस जारी कर तत्काल स्पष्टीकरण मांगा है। कर्मचारियों को प्रतिदिन न्यूनतम पांच फॉर्म-6 भरने का लक्ष्य दिया गया था। इसके बावजूद काम पूरा नहीं करने को निर्वाचन कार्य में लापरवाही माना गया।

नोटिस पाने वालों में राजू, आदित्य प्रकाश, महीपत, उमेश सिंह, शिवाकांत, रविप्रकाश सिंह, देवीदीन, शिवम कुमार साहू, धीरेंद्र कुमार और मनोज कुमार चौरसिया सहित 20 कर्मचारी शामिल हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X