रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
भदोही

Bhadohi News:गुरु तेग बहादुर के बलिदान दिवस का अवकाश अब 14 दिसंबर को – The Holiday For Guru Tegh Bahadurs Martyrdom Day Will Now Be On December 14

November 28, 2026


ज्ञानपुर। गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर 24 नवंबर को घोषित सार्वजनिक अवकाश की तारीख बदल दी गई है। अब जिले में 14 दिसंबर (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। डीएम अनिल कुमार सिंह ने इस संबंध में संशोधित आदेश जारी किया है। शासन की ओर से 2026 के घोषित अवकाशों की सूची में 24 नवंबर को गुरु तेग बहादुर के बलिदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था। सामान्य प्रशासन अनुभाग के निर्देश के क्रम में अब इस तारीख को परिवर्तित कर 14 दिसंबर कर दिया गया है। डीएम की ओर से जारी आदेश के अनुसार 14 दिसंबर को जनपद भदोही में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X