रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
भदोही

Bhadohi News:सीज पिकअप से थाने में धान उतारने के मामले में सिपाही हुआ निलंबित – Constable Suspended Over Unloading Of Paddy At Police Station From A Seized Pickup Truck

November 27, 2026


औराई। ओवरलोडिंग में सीज पिकअप से कोतवाली में धान उतरवाने के मामले में एसपी अभिनव त्यागी ने कोतवाली में तैनात सिपाही संतोष यादव को निलंबित कर दिया है। शिकायत के बाद एसपी ने सीओ राजीव सिंह को जांच सौंपी थी। जांच रिपोर्ट में पता चला कि सिपाही ने पैसे लेकर धान उतरवाए थे।

एसपी के अनुसार, औराई कोतवाली के महराजगंज बाजार में एक पिकअप को एआरटीओ ने ओवरलोडिंग के आरोप में सीज कर दिया था। पिकअप में 15 क्विंटल के बजाए 33 क्विंटल धान लदा था। एआरटीओ ने 33 हजार रुपये जुर्माना लगाने के साथ वाहन को कोतवाली में खड़ा करा दिया था।

आरोप है कि कोतवाली में खड़े वाहन से वाहन मालिक मिर्जामुराद के खरगरामपुर निवासी आशीष कुमार चौहान ने धान उतरवा लिया। धान खरीदने वाले व्यापारी मानापुर निवासी किशन कुमार गौतम ने आरोप लगाया कि वाहन मालिक ने उनके धान को अपना बताकर उतरवा लिया। मामले में पुलिस ने वाहन मालिक मिर्जामुराद के खरगरामपुर निवासी आशीष कुमार चौहान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पता चला कि थाने में तैनात सिपाही संतोष यादव की मिलीभगत से वाहन मालिक ने धान उतरवाया था। इसके बाद सीओ राजीव सिंह को जांच सौंपी गई। जांच रिपोर्ट आने के बाद सिपाही को तत्काल निलंबित कर दिया गया। एसपी ने बताया कि इस तरह की हरकत अनुशासनहीनता है। इससे पुलिस की छवि धूमिल हुई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X