रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बिजनौर

Bijnor News:मेरठ की घटना को लेकर सांसद चंद्रशेखर ने उठाए महिला सुरक्षा पर सवाल – Chandrashekhar From New York Raised Questions Regarding Women’s Safety In The Wake Of The Latest Incident

November 26, 2026


नगीना। मेरठ के आबूलेन जैसे व्यस्त बाजार में एक युवती के साथ सरेराह मारपीट करने और उसे जबरन उठाकर होटल ले जाने की घटना को लेकर नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आवाज उठाई है। उन्होंने इस घटना को शर्मनाक और कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाला बताते हुए प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

सांसद चंद्रशेखर आजाद ने सोशल मीडिया एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि आबूलेन जैसे व्यस्त बाजार में युवती का मदद के लिए चीखना और इसके बावजूद उसके साथ मारपीट कर सरेआम जबरन होटल ले जाना बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर भी महिलाओं का सुरक्षित नहीं होना प्रदेश में महिला सुरक्षा के दावों पर सवाल खड़े करता है।

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही पीड़िता को न्याय दिलाने और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X