सिकंदराबाद देहात। फकाना गांव के पास नहर की पटरी पर तेंदुआ दिखाई देने का दावा किया गया है। एक राहगीर ने इसका वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तेंदुआ देखे जाने से आसपास के गांवों में दहशत फैल गई है। ग्रामीण खेतों और जंगल में जाने से कतरा रहे हैं। ऋषभ गौतम ने यह तेंदुआ नहर पटरी पर देखा था। पुलिस ने वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद टीम ने तेंदुए की तलाश शुरू की। ग्राम प्रधान सुनील, सोनू ठाकुर और गोपाल ठाकुर ने ग्रामीणों में भय बताया। ग्रामीणों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने और तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। इंस्पेक्टर दीपक ने कहा कि टीम गश्त कर रही है, पर अभी तक तेंदुआ नहीं दिखा है। ग्रामीणों को सूचना के लिए संपर्क नंबर भी दिए गए हैं।