Charkhi Dadri News:धुंध शुरू होने से पहले सड़कों की मरम्मत, अवैध कट बंद करने के निर्देश – Instructions Issued To Repair Roads And Close Unauthorized Openings Before The Onset Of Fog

बैठक को संबोधित करती डीसी।
– फोटो : 1
November 28, 2026

बैठक को संबोधित करती डीसी।
– फोटो : 1
चरखी दादरी। उपायुक्त मनदीप कौर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि धुंध शुरू होने से पहले सड़कों की मरम्मत, अवैध कट बंद करने, स्पीड ब्रेकर, हैजर्ड मार्कर, जेब्रा क्रॉसिंग, व्हाइट लाइनिंग और रिफ्लेक्टिव टेप लगाने सहित विभिन्न कार्य एक तय समय सीमा 15 दिसंबर से पहले-पहले कार्य पूरे होने चाहिए। इसके अलावा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों एवं ब्लैक स्पॉट की पहचान कर उनमें सुधार करने, रोड सेफ्टी ऑडिट, सड़कों के पैचवर्क तथा अन्य सुरक्षा उपायों को लेकर भी संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
वे स्थानीय लघु सचिवालय हाल में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक को संबोधित कर रही थीं। बैठक में पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी उपस्थित थे। इस दौरान उन्होंने एजेंडे में शामिल सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कार्यों की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त मनदीप कौर ने पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों एवं लंबित कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने को कहा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्वक पूरे किए जाएं। लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करवाकर इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपायुक्त मनदीप कौर ने स्वास्थ्य विभाग को वाहन चालकों की नियमित रूप से आंखें जांच करने के निर्देश दिए साथ ही रिपोर्ट को उसी दिन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने डीडीपीओ को 1 महीने के अंदर आईडीटीआर सेंटर के लिए जगह (भूमि) चिह्नित करने के निर्देश दिए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी ने कहा कि तूड़ी वाले वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाना जरूरी है नहीं तो वाहनों का चालान कर जब्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धुंध के मौसम में इन वाहनों से एक्सीडेंट का खतरा बहुत ज्यादा रहता है। जिसे दूसरे वाहन चालकों को बहुत अधिक परेशानी आती है। इस दौरान एसडीएम डॉ वीरेंद्र सिंह, डीडीपीओ प्रमोद कुमार,उप पुलिस अधीक्षक कप्तान सिंह, डीईओ धर्मेंद्र चौधरी, डीएफओ सतीश दूहन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
19 से 23 नवंबर तक चलाया था अभियान
अमर उजाला ने 19 से 23 नवंबर तक धुंध में सावधानी सफर में सुरक्षा अभियान चलाया था। इसके माध्यम से धुंध के मौसम में सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कमियों को उजागर किया था।
November 29, 2026
मां-बाप की हत्या के बाद विलाप करती बेटी को संभालते परिजन। संवाद न्यूज एजेंसी बाढड़ा। गांव काकड़ोली हट्टी में जमीन और खेत में लगे ट्यूबवेल का बंटवारा होने के बावजूद सुरेंद्र और शमशेर के बीच विवाद थमा नहीं था। दोनों परिवारों में अक्सर कहासुनी होती थी। शनिवार को कहासुनी के दौरान शमशेर ने आपा खो दिया और छोटे भाई का घर उजाड़ डाला। वारदात के […]
November 28, 2026
चरखी दादरी। शहर के बाजारों में दुकानदारों की ओर से खुले में कचरा डालने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए नगर परिषद ने सख्ती के साथ जागरूकता अभियान शुरू किया है। इसके तहत सफाई शाखा की टीम ने विभिन्न बाजारों में पहुंचकर दुकानों के बाहर फैले कचरे की तस्वीरें खींचीं। उन्होंने दुकानदारों को अपनी […]
November 28, 2026
चरखी दादरी। चरखी दादरी। सर्दी का मौसम शुरू होने के साथ ही धुंध का असर भी बढ़ने लगा है। ऐसे में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के डिवाइडरों पर लगी टूटी ग्रिल्स हादसों का कारण बन सकती हैं। शहर के लोहारू चौक, महेंद्रगढ़ रोड सहित कई अन्य स्थानों पर डिवाइडरों की ग्रिल्स क्षतिग्रस्त हालत […]
