रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
चरखी दादरी

Charkhi Dadri News:बोलेरो कैंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल, चालक फरार – Motorcyclist Critically Injured After Being Hit By A Bolero Camper; Driver Flees The Scene

November 27, 2026


चरखी दादरी। गांव छपार और नरसिंहवास गांव के बीच तेज रफ्तार बोलेरो कैंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घायल का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उपचार चल रहा है। सदर थाना पुलिस ने पांच दिन बाद घायल के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है।

कादमा निवासी शिवम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। 20 नवंबर की सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह अपने दोस्त रावलधी निवासी कालूराम की बाइक लेकर नरसिंहवास जा रहा था। छपार और नरसिंहवास के बीच सामने से तेज गति में आई बोलेरो कैंपर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

राहगीरों ने उसे कितलाना के निजी अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद परिजन हिसार के जिंदल अस्पताल ले गए जहां से 21 नवंबर को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया गया। गंभीर हालत के कारण पुलिस शुरुआती दिनों में उसके बयान नहीं ले सकी। 25 नवंबर को पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शिवम के बयान दर्ज किए। इसके आधार पर बोलेरो कैंपर चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 125(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X