Etawah News:मुलायम सिंह की जयंती पर बुजुर्ग सपाइयों को शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित – On Mulayam Singh’s Birth Anniversary, Veteran Samajwadi Party Members Were Honored By Being Presented With Shawls
ताखा। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव की जयंती पर रविवार को ताखा क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ और बुजुर्ग नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में संदीप कुमार लालू ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने और आम लोगों के हितों के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। वहीं सपा कार्यालय सुतियानी मोड़ पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख जयराज सिंह यादव व सपा ब्लॉक अध्यक्ष रामवीर सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई।
रमेश चंद्र, अवधेश कुमार, भजनलाल, मेहरवान सिंह, कुलदीप कुमार, रंजीत कुमार, रनदीप कुमार, अरविंद कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। (संवाद)
