Faridabad News:ढाई घंटे बंद रहेगी 10 फीडरों की बिजली – Power Supply From 10 Feeders Will Remain Off For Two And A Half Hours
फरीदाबाद। ईदगाह सब-स्टेशन पर बृहस्पतिवार को वार्षिक रखरखाव के चलते ढाई घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक सब-स्टेशन से जुड़े 10 फीडरों को बंद रखा जाएगा। इस दौरान सेक्टर-7 और आसपास के रिहायशी क्षेत्रों के साथ औद्योगिक इकाइयों में भी बिजली नहीं मिलेगी। विभाग के अनुसार, सब-स्टेशन के ट्रांसफार्मरों की वार्षिक मरम्मत की जानी है। शटडाउन के दौरान सेक्टर-7, पी/हेल्थ ईदगाह, सोवर्न, इंटरलिंकिंग, सेक्टर-6, आईएनडी बीडी घई, शिवलिक प्रिंट, सुपर अलॉय, शिवा हार्ड और कास्टमास्टर इंडस्ट्रीज फीडर बंद रहेंगे। इनमें दो फीडर शहरी और बाकी औद्योगिक क्षेत्र को बिजली आपूर्ति करते हैं। संवाद
