रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Farrukhabad News:सुंदर दूज मेले में खूब बिकी हड़ियां, पतंग के लड़ाए पेच – Farrukhabad News
फ़र्रुख़ाबाद

Farrukhabad News:सुंदर दूज मेले में खूब बिकी हड़ियां, पतंग के लड़ाए पेच – Farrukhabad News

November 27, 2026


farrukhabad news

फोटो-31 हैवतपुर गढि़या तिराहे पर सुंदर दूज मेले में दूध गर्म करने के लिए हड़िया खरीदती महिलाएं।

फर्रुखाबाद। शहर से सटे हैवतपुर गढि़या तिराहे पर प्राचीन सुंदर दूज का मेला लगा। दूरदराज से आई मिट्टी के बर्तनों की दुकानों पर दूध गर्म करने के लिए हड़िया खरीदने की होड़ रही। पतंग के पेच भी लड़ाए गए। फास्टफूड की दुकानों पर भीड़ रही। बच्चों ने झूलों का लुत्फ उठाया। दूर खुले मैदान में पतंग के पेच लड़ाने की होड़ रही।

हैवतपुर गांव के तिराहे पर लगे मेले में कटरी क्षेत्र के आठ-दस किमी दूरी तक के गांवों से महिलाओं, बच्चों और युवकों की भीड़ रही। दोपहर 12 बजे तिराहे पर संकरे मार्ग पर दोनों तरफ लगी खेल खिलौनों, कपड़ों, पानी के बतासों, चावमीन, डोसा, बर्गर, घरेलू सामान की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ से जाम लग गया। मेलार्थियों को पैदल निकलने में भी दिक्कत हुई। यहां ग्रामीण ही नहीं बल्कि शहर के किनारे बसे मोहल्लों के लोगों ने भी मेला का लुत्फ उठाया। तिराहे से कांशीराम कालोनी मार्ग पर करीब 50 मीटर दूर तक सिर्फ मिट्टी के बर्तनों की दुकानें लगी थीं। इनमें सबसे अधिक खरीदारी कटरी में बसे गांवों की महिलाओं ने दूध गर्म करने वाली हड़िया की हुई।

मेले में कई स्थानों पर बच्चों के लिए झूले भी लगाए गए थे। खाली पड़े खेतों में शहर से पहुंचे युवाओं ने पतंग के पेचट लड़ाए। मेले में भीड़ के चलते लगे जाम को खुलवाने में पुलिस बल के हाथ पांव फूल गए। देर रात मेले का समापन होने पर लोग घरों को गए।

फोटो-31 हैवतपुर गढि़या तिराहे पर सुंदर दूज मेले में दूध गर्म करने के लिए हड़िया खरीदती महिलाएं।

फोटो-31 हैवतपुर गढि़या तिराहे पर सुंदर दूज मेले में दूध गर्म करने के लिए हड़िया खरीदती महिलाएं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X