रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Fatehpur News:पिटाई से किशोर की मौत, खजुआ चौकी प्रभारी निलंबित – Fatehpur News
फ़तेहपुर

Fatehpur News:पिटाई से किशोर की मौत, खजुआ चौकी प्रभारी निलंबित – Fatehpur News

November 26, 2026


fatehpur news

फोटो-38-फतेहपुर: सीओ से बातचीत करती बहन प्रियंका। संवाद

बिंदकी (फतेहपुर)। पिटाई के बाद घायल किशोर की कानपुर के निजी अस्पताल में मंगलवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर परिजन खजुहा चौकी पहुंचे। परिजन ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर तीन घंटे तक हंगामा किया। प्राथमिकी में आरोपियों के नाम बढ़ाने और गिरफ्तारी की मांग की।

कानपुर साढ़ थाने के रसूलपुर उमरा गांव निवासी अंकुश कुशवाहा (17) पुत्र स्वर्गीय शिवकरण 11 नवंबर की शाम बहन प्रियंका के साथ ननिहाल बिंदकी कोतवाली के नंदापुर गांव आया था। परिजन के अनुसार नंदापुर गांव निवासी विकास अपने एक अन्य साथी के साथ अंकुश को बहलाकर साथ ले गया। शक होने पर परिजन ने खोजबीन शुरू की। देर शाम किशोर घायल अवस्था में घर पहुंचा। अंकुश ने परिजन को बताया कि मुरकुटा और नंदापुर गांव के कुछ लोगों ने उसको पीटा है। इसकी शिकायत खजुहा चौकी में की। आरोप है पुलिस ने अपने मर्जी से शिकायत दर्ज की।

इधर, गंभीर हालत में कानपुर के एक निजी अस्पताल में मंगलवार रात अंकुश की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शाम करीब पांच बजे परिजन एंबुलेंस से शव लेकर खजुहा चौकी पहुंचे, यहां अंकुश की बहन प्रियंका और अन्य परिजन ने पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर सीओ प्रयांक जैन पहुंचे।

बहन ने सीओ को बताया कि दूसरे भाई गोकुल कुशवाहा से पुलिस ने अपने अनुसार तहरीर में केवल एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी जबकि विकास के अलावा छह अन्य लोग शामिल थे। बहन ने मांग रखी कि सभी के नाम प्राथमिकी में शामिल किए जाए। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। सीओ प्रयांक जैन ने बताया कि परिजन को शांत किया गया। परिजन के बयान के आधार पर नाम बढ़ाकर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-38-फतेहपुर: सीओ से बातचीत करती बहन प्रियंका। संवाद

फोटो-38-फतेहपुर: सीओ से बातचीत करती बहन प्रियंका। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X