रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Firozabad News:कल्पना राजौरिया को मिला रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार – Kalpana Rajauria Received The Rani Laxmibai Award
फ़िरोज़ाबाद

Firozabad News:कल्पना राजौरिया को मिला रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार – Kalpana Rajauria Received The Rani Laxmibai Award

November 21, 2026


Kalpana Rajauria received the Rani Laxmibai Award.

कल्पना राजौरिया को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित करते संस्था के पदा​धिकारी। स्रोत: संस्थ
– फोटो : कल्पना राजौरिया को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित करते संस्था के पदा​धिकारी। स्रोत: संस्था

फिरोजाबाद। विंग्स ऑफ स्माइल संस्था की ओर से एक होटल में सम्मान समारोह-2026 का भव्य आयोजन किया गया। सेवा, सम्मान और सामाजिक सरोकार की थीम पर आयोजित समारोह में बालिका शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए कल्पना राजौरिया को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि डॉ. रजनीश त्यागी ने शुभारंभ किया। संस्था की अध्यक्ष साम्या चौधरी ने बताया कि संस्था की ओर से जरूरतमंद बच्चों को स्कूल किट, ड्रेस और किताबें वितरित करने के साथ स्वास्थ्य जांच शिविर, महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण, बालिकाओं एवं माताओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण और पौधारोपण अभियान चलाए जा रहे हैं। निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली पारुल को सिलाई मशीन भेंट की गई। संचालन दिनेश श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष डॉ. विनीता चौधरी, सचिव राम सेवक, महामंत्री अनीता चौधरी, कोषाध्यक्ष तान्या सिंह, सह कोषाध्यक्ष सुनीता सिंह उपस्थित रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X