Firozabad News:कोल्डस्टोरेज में भंडारित आलू की 30 नवंबर तक किसान करें निकासी – Farmers Should Remove Potatoes Stored In Cold Storage By November 30

सांकेतिक
– फोटो : सांकेतिक
November 27, 2026

सांकेतिक
– फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। जिला उद्यान अधिकारी चंद्रप्रताप अवस्थी ने कोल्ड स्टोरेज में आलू का भंडारण करने वाले किसानों से कहा है कि वह आलू की निकासी 30 नवंबर तक अवश्य कर लें। क्योंकि जिले के 161 कोल्डस्टोरेज में अभी भी 1.90 लाख मीट्रिक टन आलू भंडारित है। इसके बाद किसानों को आलू भंडारण शुल्क में छूट का लाभ नहीं मिल सकेगा।।
उन्होंने कहा कि जिले के 161 कोल्डस्टोरेज में 15.72 लाख मीट्रिक टन आलू का भंडारण किया गया था। इसमें से अभी तक जिले में 13.84 लाख मीट्रिक टन आलू की निकासी किसानों के द्वारा की जा चुकी है। लेकिन अभी भी जिले के कोल्डस्टोरेज में 1.90 लाख मीट्रिक टन आलू की निकासी होना शेष है। उन्होंने कहा कि आलू की निकासी की अंतिम तिथि 30 नवंबर तय की गई है। जिले के सभी किसान 30 नवंबर तक आलू की निकासी कर लें। इस तिथि के बाद आलू की निकासी करने वाले किसानों को भंडारण अनुदान नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिसंबर माह में बाजार में नया आलू आ जाने के साथ ही पुराने आलू का भाव गिर जाएगा। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने आ्रलू उत्पादक किसानों से कहा कि आर्थिक नुकसान से बचने के लिए किसान 30 नवंबर तक आलू की निकासी करके शीतगृह भंडारण प्रभार अनुदान योजना का लाभ उठाने को समय रहते आवेदन करें।
November 28, 2026
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एन-कैप) के तहत नाला, साइड पटरी और ट्री गार्ड लगाने के कार्यों में शिथिलता व निर्माण संबंधी अनियमितताओं के चलते नगर निगम ने दो ठेकेदार फर्मों पर कुल 1.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही तय समय में काम पूरा न करने पर दोनों फर्मों को ब्लैकलिस्ट करने […]
November 28, 2026
फिरोजाबाद। नेचुरल गैस की कीमतों में बढ़ोतरी होने की स्थिति में टैंक भट्ठी कारखानों में तैयार सफेद चूड़ी (चौपेला) के दामों में वृद्धि की जाएगी। शनिवार को शहर के एक होटल में हुई बैठक में चूड़ी कारखानों ने यह सामूहिक निर्णय लिया है। बैठक के दौरान बीते छह महीनों में नेचुरल गैस की कीमतों में […]
November 28, 2026
सिरसागंज। मुआवजे की मांग लेकर पोल पर चढा किसान – फोटो : सिरसागंज। मुआवजे की मांग लेकर पोल पर चढा किसान सिरसागंज। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने किसान की बर्बाद हुई फसल का मुआवजा देना तो दूर टावर लगाने के लिए अधिग्रहीत की गई उसकी जमीन का मुआवजा देने में भी हीलाहवाली की। शुक्रवार को फिर से विद्युत विभाग के कर्मियों को खेत […]
