रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मुज़फ़्फ़रनगर

Muzaffarnagar News:हाईवे पर ट्रक ने बाइक को दो सौ मीटर घसीटा, युवक की मौत – A Truck Dragged A Bike For 200 Meters On The Highway, Killing The Youth

November 27, 2026


छपार। छपार-रोहाना मार्ग पर खामपुर के निकट मुर्गी फार्म के सामने ट्रक ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक को ट्रक दो सौ मीटर तक घसीटते हुए ले गया। हादसे में शादाब 25 की मौत हो गई।

चरथावल देहात की अंसारी कॉलोनी निवासी शादाब अपनी बाइक पर सवार होकर छपार की ओर से जा रहा था जब वह मुर्गी फार्म के पास पहुंचा तो सामने से तेजगति से आए ट्रक ने जोर से टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने ट्रक नीचे फंसी बाइक को बड़ी मशक्कत से निकाला। शव सील करके एम्बुलेंस से मुजफ्फरनगर जिला चिकित्सालय भिजवाया और मृतक के फोन से उसके परिजनों को सूचना दी । पुलिस ट्रक को कब्जे में कर थाने ले गई है। जांच अधिकारी अनुराग सिंह ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है और ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X