रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
फ़िरोज़ाबाद

Firozabad News:जेब से तीन हजार पार, एक हजार लेकर ओझल हुआ आरोपी – Firozabad News Pickpoceting

November 27, 2026


फिरोजाबाद। शहर के व्यस्त जैन मंदिर क्षेत्र में बृहस्पतिवार 26 नवंबर को गर्भवती पत्नी को दवा दिलाने आए प्रवीण कुमार की जेब से एक उचक्के ने तीन हजार रुपये पार कर दिए। कचौड़ी की दुकान पर रुकने के दौरान पीछे खड़े युवक ने जेब से नकदी निकाली, जिस पर शक होने पर दंपती ने उसे पकड़ लिया। खुद को घिरता देख आरोपी ने दो हजार रुपये जमीन पर फेंक दिए और जब तक दंपती रुपये उठाकर गिनने में उलझे, वह शेष एक हजार रुपये लेकर भीड़ में ओझल हो गया, वहीं क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित ने तहरीर नहीं दी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X