शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Gonda News:शोभायात्रा में भजनों पर झूमे श्रद्धालु – Devotees Danced To Devotional Songs During The Procession
गोंडा

Gonda News:शोभायात्रा में भजनों पर झूमे श्रद्धालु – Devotees Danced To Devotional Songs During The Procession

November 13, 2026


Devotees danced to devotional songs during the procession

गोंडा नगर में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु।

गोंडा। श्री मेहंदीपुर बालाजी परिवार की ओर से आयोजित श्री हनुमंत कथा एवं हनुमंत महायज्ञ के शुभारंभ से पहले बृहस्पतिवार को भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गई। मालवीय नगर स्थित पुरानी हनुमानगढ़ी मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए श्री महादेव लॉन स्थित कथा स्थल पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से पूरा शहर भक्तिमय हो उठा।

शोभायात्रा में श्रद्धालु डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों की धुन पर झूमते और नृत्य करते नजर आए। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में सजे श्री मेहंदीपुर बालाजी के भव्य दरबार और उज्जैन से आईं बाबा महाकाल की आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। भगवान भोलेनाथ नंदी पर सवार होकर भक्तों को दर्शन देते हुए चल रहे थे। झांकियों की एक झलक पाने के लिए रास्ते भर लोगों की भीड़ जुटी रही।

शोभायात्रा में श्री मेहंदीपुर बालाजी परिवार के सुनील कुमार रस्तोगी, शानू गुप्ता, बीनू कुशवाहा, चंदन मिश्रा, विवेक सिंह, सोमनाथ रस्तोगी, गौरव रस्तोगी और प्रतीक टंडन समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X