रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
जौनपुर

Jaunpur News:करोड़ों की संपत्ति पर मालिकाना हक के लिए विवाद, तीन पर प्राथमिकी – Dispute Over Ownership Of Crores In Property, Fir Against Three

November 26, 2026


खेतासराय। गोलाबाजार में करोड़ों रुपये की संपत्ति के मालिकाना हक पर विवाद गहरा गया है। शाहगंज निवासी व्यवसायी प्रदीप जायसवाल की शिकायत पर न्यायालय के आदेश से कथित वसीयतनामे के सहारे संपत्ति हड़पने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में राधेश्याम और उनके दोनों बेटों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

व्यवसायी प्रदीप जायसवाल के अनुसार, उन्होंने साल 2021 में खेतासराय नगर पंचायत के वार्ड नंबर नौ स्थित गोलाबाजार में एक संपत्ति का बैनामा कराया था। इसमें कई दुकानें बनी हैं, जबकि कुछ जमीन खाली है। बैनामे के आधार पर नगर पंचायत की कर निर्धारण सूची में भी उनका नाम बतौर मालिक दर्ज है। आरोप है कि संपत्ति में पहले से किरायेदार के रूप में रह रहे राधेश्याम ने कथित वसीयतनामे के आधार पर उस पर अपना मालिकाना हक जताना शुरू कर दिया। व्यवसायी ने वसीयतनामे को फर्जी बताते हुए आरोप लगाया कि इसके जरिए करोड़ों रुपये की संपत्ति पर अवैध कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। प्रदीप जायसवाल का आरोप है कि इस संबंध में बातचीत करने पर राधेश्याम के बेटे विनोद जायसवाल और विवेक ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर खेतासराय पुलिस ने राधेश्याम और उनके दोनों बेटों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X