Jaunpur News:जमीन के विवाद में सगे भाई पर चाकू से किया हमला – Attacked His Own Brother With A Knife Over A Land Dispute
गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र में मंगलवार को जमीन के विवाद में एक भाई ने अपने सगे भाई पर चाकू से हमला कर दिया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ला ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था। मंगलवार को दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर एक भाई ने दूसरे पर चाकू से वार कर दिया। घायल की पत्नी साधना की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी राजा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
