रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
जौनपुर

Jaunpur News:मकान का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात चोरी – Cash And Jewelry Stolen By Breaking The House Lock

November 25, 2026


Cash and jewelry stolen by breaking the house lock

संवाद न्यूज एजेंसी खेतासराय। गोला बाजार वार्ड में सोमवार की रात चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर नकदी और सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए। मंगलवार की सुबह चोरी की जानकारी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि गोला बाजार वार्ड निवासी अमरदीप सिंह मौर्य का आरोप है कि सोमवार की रात अज्ञात चोर घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब पांच ग्राम सोने की चेन, चांदी का एक लॉकेट और दस हजार रुपये नकद उठा ले गए। मंगलवार की सुबह परिजन घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो आलमारी का सामान बिखरा पड़ा था और नकदी व जेवरात गायब थे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X