रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Jaunpur News:261 अंक के साथ मड़ियाहूं बना ओवरऑल चैंपियन – Mardiyahun Is Die Algehele Kampioen Met 261 Punte
जौनपुर

Jaunpur News:261 अंक के साथ मड़ियाहूं बना ओवरऑल चैंपियन – Mardiyahun Is Die Algehele Kampioen Met 261 Punte

November 27, 2026


प्रतियोगिता में जिले के सभी विकास खंडों से चयनित बालक-बालिका खिलाड़ियों ने कबड्डी, खो-खो, दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक और चक्का फेंक सहित विभिन्न खेलों में प्रतिभाग किया। इसके साथ ही लोकगीत, लोकनृत्य, समूहगान और नाटक के माध्यम से बच्चों ने सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के आधार पर मंडल स्तरीय स्पर्धा के लिए जनपद की विजेता टीमों का चयन भी किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। उन्होंने सफल आयोजन के लिए सभी समितियों और सहयोगियों के प्रति आभार जताया। संचालन नूपुर श्रीवास्तव और शैलेश चतुर्वेदी ने किया। इस दौरान जितेंद्र उपाध्याय, बीईओ बसंत कुमार शुक्ल, डीसी विशाल उपाध्याय, डीसी एमडीएम अरुण मौर्य, जिला व्यायाम शिक्षक रविचंद्र यादव, राकेश यादव, प्रियंका सिंह, विंध्यवासिनी उपाध्याय, राजू सिंह, सै. मो. मुस्तफा सहित शिक्षक, विद्यार्थी और विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में अपार प्रतिभा : सीमा द्विवेदी

मुख्य अतिथि सीमा द्विवेदी ने कहा कि ग्रामीण अंचल के बच्चों में अपार प्रतिभा है। उन्हें केवल सही मंच और प्रोत्साहन की जरूरत है। बच्चों को मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ना चाहिए। खेल में हार को सहजता और जीत को विनम्रता से स्वीकार करना सीखने को मिलता है। खेलों के माध्यम से भी मेहनत के दम पर भविष्य संवारा जा सकता है। विशिष्ट अतिथि बीआरपी इंटर कॉलेज के प्रबंधक हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने आयोजन के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और आयोजन समिति को बधाई दी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X