रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
जौनपुर

Jaunpur News:28 नवंबर को होगी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, 10,078 अभ्यर्थी होंगे शामिल – Geluk Het By Die Skoonfamilie Aangekom Terwyl Sit In Die Draagstoel Op Die Skouers Van Vier Dragers

November 26, 2026


Geluk het by die skoonfamilie aangekom terwyl sit in die draagstoel op die skouers van vier dragers ...

मड़ियाहूं। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 28 नवंबर (शनिवार) को जिले के 12 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जेएनवीएसटी-2027 में कुल 10,078 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय मड़ियाहूं के प्राचार्य डॉ. मुदित सक्सेना ने अभ्यर्थियों से परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र पर अंकित परीक्षा केंद्र का नाम और पता पहले ही जांच लें, ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की असुविधा न हो। उन्होंने अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले केंद्र पर पहुंचने और प्रवेश पत्र साथ लाने की सलाह दी। प्रवेश पत्र पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ने तथा प्रतिबंधित सामग्री परीक्षा केंद्र पर नहीं ले जाने को कहा। परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखने और कक्ष निरीक्षकों व केंद्र व्यवस्थापकों के निर्देशों का पालन करने की भी अपील की। प्राचार्य ने अभिभावकों से बच्चों को समय से परीक्षा केंद्र पहुंचाने में सहयोग करने को कहा। उन्होंने बताया कि परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के साथ सुचारु संचालन के लिए सभी 12 केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X