बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व (डीटीआर) में जंगल सफारी के दौरान इंग्लैंड और नीदरलैंड से आए दो सैलानी दूरबीन से गैंडों और रंग-बिरंगे परिंदों को देख गदगद हो गए। विदेशी मेहमान इस नजारे को काफी देर तक एकटक निहारते रहे। किशनपुर अभयारण्य का 23 नंबर मार्ग और बांकेताल पर्यटन मार्ग विदेशी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
दुधवा के एफडी डॉ. एच राजामोहन ने बताया कि बृहस्पतिवार को शाम की शिफ्ट में जिप्सियों में सवार इंग्लैंड के फैक्लीन और नीदरलैंड के सेल्वासिया दक्षिण सोनारीपुर रेंज के बांकेताल पर पहुंचे। यहां दोनों विदेशी सैलानियों ने मचान पर चढ़कर दूरबीन के जरिए प्रकृति का आनंद लिया। मैदान में सैलानियों को नजारा दिखाई दिया और वह चकित रह गए। इसमें उन्हें गैंडा और बारासिंगा हिरनों का झुंड गुनगुनी धूप सेंकते नजर आए। साथ ही सैकड़ों की संख्या में पानी में कलरव करते रंग-बिरंगे परिंदे भी दिखे।
……