रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रायबरेली

Raebareli News:जन्म प्रमाणपत्र में लापरवाही, छह एडीओ का वेतन रोका – Negligence Regarding Birth Certificates: Salaries Of Six Ados Withheld

November 20, 2026


रायबरेली। ग्राम पंचायतों में जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए लोग भटक रहे हैं। 18 ब्लॉकों में 4915 आवेदन अटके हैं। इसमें मात्र छह ब्लॉकों में जन्म प्रमाणपत्रों के 4489 आवेदनों में अब तक सुनवाई करके प्रमाणपत्र जारी नहीं किया गया। डीएम सरनीत कौर ब्रोका की समीक्षा में सुस्ती उजागर होने के बाद छह सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत) का नवंबर माह का वेतन रोक दिया गया है। सभी को कारण बताओ नोटिस देकर जवाब भी मांगा गया है। सुधार न आने पर अन्य कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

सलोन में जन्म प्रमाणपत्र बनाने में फर्जीवाड़ा पकड़ में आने के बाद जिले की सभी ग्राम पंचायतों में प्रमाणपत्र बनाने में लापरवाही बरती जा रही है। डीएम ने समीक्षा की तो 18 ब्लॉकों में 4915 आवेदन लंबित मिले। सबसे खराब स्थिति जिले के छह ब्लॉकों की रही। सरेनी, लालगंज, बछरावां, खीरों, ऊंचाहार, सतांव में सबसे अधिक 4489 आवेदन लंबित मिले। मनमानी मिलने पर इन ब्लॉकों के एडीओ पंचायतों का नवंबर माह का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण भी मांगा है। डीएम ने सभी एडीओ को निर्देश दिए कि अगली माह की समीक्षा बैठक में जिन ब्लॉकों में सौ से अधिक आवेदन लंबित मिलेंगे, उन ब्लॉकों के एडीओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इन ब्लॉकों में सबसे ज्यादा आवेदन लंबित

ब्लॉक जन्म प्रमाणपत्र के लंबित आवेदन

सरेनी 1304

लालगंज 964

बछरावां 896

खीरों 640

ऊंचाहार 374

सतांव 311

कुल 4489

इनसेट

ग्राम पंचायतों से जारी होने वाले जन्म प्रमाणपत्रों की प्रगति की डीएम ने समीक्षा की है। इसमें सबसे खराब प्रगति वाले छह ब्लॉकों के एडीओ पंचायत का नवंबर माह का वेतन रोकते हुए जवाब मांगा गया है। सभी को शत प्रतिशत प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए गए हैं।

विनय कुमार सिंह, डीपीआरओ रायबरेली

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X