Maharajganj News:नेपाल ले जाया जा रहा किराना का सामान पकड़ा – The Total Value Of The Recovered Items And The Vehicle Has Been Estimated At Approximately 1,450,000 Nepalese Rupees
सोनौली। भारतीय हाट बाजार से खुदरा किराना सामान लेकर नेपाल जा रहे एक पिकअप वाहन को रूपनदेही जिले के ओमसतिया गांवपालिका-1 स्थित ठुटीपिपल सीमावर्ती क्षेत्र में पकड़ा और सामान बरामद किया। बरामद सामान और वाहन की कुल कीमत करीब 14 लाख 50 हजार नेपाली रुपये आंकी गई है।
जानकारी के अनुसार, सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल की 27वीं गण रूपनदेही के अंतर्गत तैनात मोबाइल गश्ती टीम ने जांच के दौरान भारत से नेपाल की ओर जा रहे पिकअप को रोका। तलाशी लेने पर उसमें खुदरा किराना सामग्री सहित अन्य सामान मिला। पुलिस ने वाहन और सामान को कब्जे में लेकर सीज कर दिया।
डीएसपी कृष्ण कुमार भट्टराई ने बताया कि बरामद सामान को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए संबंधित निकाय को सौंपा जाएगा।
