Mahendragarh-narnaul News:पटीकरा में कल खुलेगा चौथा महिला सिलाई प्रशिक्षण केंद्र – Fourth Women’s Tailoring Training Center To Open In Patikara Tomorrowfourth Women’s Tailoring Training Center To Open In Patikara Tomorrow
नारनौल। महिलाओं को हुनर सिखाकर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सेवा भारती और बाबा निहालचंद सेवादल की ओर से चौथे महिला सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत की जाएगी। इस केंद्र का शुभारंभ 22 नवंबर को पटीकरा में होगा।
यहां क्षेत्र की महिलाओं और युवतियों को सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे हुनर सीखकर अपना रोजगार शुरू कर सकें और आर्थिक रूप से मजबूत बन सकें। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें सिलाई की बारीकियां सिखाई जाएंगी, जिससे वे घर बैठे भी काम कर सकें और अपनी आमदनी बढ़ा सकें।
कार्यक्रम में प्रमुख समाजसेवी नरेश यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच के जिला अध्यक्ष संजय गर्ग विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
सेवा भारती के अध्यक्ष अशोक सिंघल ने बताया कि आज के समय में महिलाओं का आत्मनिर्भर होना बहुत जरूरी है। महिलाओं को सही मार्गदर्शन और काम सीखने का अवसर मिले तो वे परिवार की जिम्मेदारियां निभाने के साथ-साथ आर्थिक रूप से भी सहयोग कर सकती हैं।
उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से संस्था की ओर से सिलाई प्रशिक्षण केंद्र खोले जा रहे हैं। यह चौथा केंद्र है। इसके माध्यम से अधिक से अधिक महिलाओं और युवतियों को प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। संस्था का प्रयास है कि महिलाएं अपने हुनर के दम पर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। संवाद
