Mau News:रोडवेज बस स्टेशन के पास 178 नौनिहालों को पिलाई गई पोलियो की खुराक – 178 Children Were Administered Polio Drops Near The Roadways Bus Station
वलीदपुर । राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत सोमवार को मुहम्मदाबाद गोहना रोडवेज बस स्टेशन के पास पोलियो बूथ लगाकर नौनिहालों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। अभियान के दौरान कुल 178 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर उन्हें पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित इस अभियान में स्वास्थ्य कर्मियों ने उत्साह के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई। बूथ पर सुबह से ही अभिभावक अपने छोटे बच्चों को लेकर पहुंचने लगे। स्वास्थ्य कर्मियों ने शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद खुराक पिलाई। साथ ही अभिभावकों को बताया कि बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक अभियान में खुराक पिलाना बेहद जरूरी है। ड्यूटी पर चंपा देवी मीना देवी आदि स्वास्थ्य कर्मियों ने बस स्टेशन के आसपास रहने वाले परिवारों और राहगीरों को भी अभियान की जानकारी दी। इस बाबत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक फैयाज अहमद ने बताया कि अस्पताल के सभी कर्मचारी पल्स पोलियो अभियान में लगाए गए हैं जिससे कोई भी बच्चा दवा से छूट न पाए।
