रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
महाराजगंज

Maharajganj News:सूचना न देने पर ईओ बृजमनगंज पर 25 हजार का लगा जुर्माना – Fine Of 25,000 Imposed On Eo Brijmanganj For Failure To Provide Information

November 24, 2026


बृजमनगंज। सूचना आयोग ने आरटीआई में सूचना न देने और आयोग के आदेशों की अवहेलना पर नगर पंचायत बृजमनगंज की ईओ सुरभि मिश्रा पर 25 हजार रुपये के जुर्माना लगाते हुए वेतन से वसूली के आदेश दिए हैं। यह आदेश राज्य सूचना आयुक्त डॉ. दिलीप कुमार अग्निहोत्री ने शशांक पांडेय बनाम ईओ, नगर पंचायत बृजमनगंज में दिनांक 21 अक्तूबर को पारित किया।

आयोग द्वारा जारी पत्र में बताया गया कि आठ बार नोटिस के बावजूद ईओ न तो आयोग के समक्ष उपस्थित हुईं और न ही लिखित स्पष्टीकरण दिया। इस पर 30 जुलाई को आरटीआई अधिनियम की धारा 20(1) के तहत 250 रुपये प्रतिदिन की दर से कुल 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था। अंतिम अवसर के बावजूद उपस्थित न होने पर अब यह जुर्माना वेतन से तीन समान किश्तों में वसूलने का आदेश दिया गया है। इसकी प्रति रजिस्ट्रार, उत्तर प्रदेश सूचना आयोग व प्रमुख सचिव, नगर विकास को भी भेजी गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X