एमपी: चार महीने में ही टूट गया सात फेरों का रिश्ता, 50 हजार कैश और जेवर लेकर गायब हुई दुल्हन
मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के ग्राम दरगुवां में शादी के चार महीने बाद एक नवविवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। ससुर चंदू लोधी का आरोप है कि बहू सोनिया भोरिया घर से 50 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर लेकर चली गई।
