Pratapgarh News:बिहार, मुंबई और दिल्ली की राह होगी आसान, 12 और स्पेशल ट्रेनें – Travel To Bihar, Mumbai, And Delhi To Become Easier; 12 More Special Trains To Run
त्योहारों के बाद वापस लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। बिहार, मुंबई और दिल्ली रूट पर सफर को सुगम बनाने के लिए 12 विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है। यह सभी ट्रेनें 21 से 27 नवंबर के बीच अलग-अलग तारीखों पर एक-एक फेरा लगाएंगी।
रेलवे प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर से हडपसर जाने वाली गाड़ी संख्या 05213 स्पेशल ट्रेन 22 नवंबर को प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर दोपहर 3:50 बजे पहुंचेगी, जबकि वापसी में 05214 हडपसर-मुजफ्फरपुर स्पेशल 23 नवंबर को रात 8:40 बजे छिवकी आएगी। इसी तरह रक्सौल से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जाने वाली 05563 स्पेशल 22 नवंबर को सुबह 7:55 बजे छिवकी पहुंचेगी और वापसी में 05564 ट्रेन 24 नवंबर को दोपहर 3:20 बजे छिवकी स्टेशन आएगी।
दिल्ली रूट के यात्रियों के लिए मुजफ्फरपुर से आनंद विहार जाने वाली 05211 विशेष ट्रेन 22 नवंबर को रात 10:55 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी, वहीं वापसी में 05212 ट्रेन 23 नवंबर को सुबह 5:20 बजे जंक्शन आएगी। इसके अलावा मुजफ्फरपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जाने वाली 05217 स्पेशल 23 नवंबर को रात 9:05 बजे और वापसी में 05218 ट्रेन 25 नवंबर को दोपहर 2:10 बजे प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी।
वहीं छपरा से उधना जाने वाली 05115 स्पेशल ट्रेन 24 नवंबर को सुबह 6:50 बजे छिवकी पहुंचेगी, जो वापसी में 05116 बनकर 26 नवंबर को सुबह 8:10 बजे छिवकी आएगी। वहीं, छपरा-बांद्रा टर्मिनस विशेष ट्रेन (05185) 25 नवंबर को 5:15 बजे सूबेदारगंज स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05186 ट्रेन 27 नवंबर को शाम 4:50 बजे सूबेदारगंज स्टेशन पर ठहराव लेगी।
