रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Shahjahanpur News:‘नेताजी के संघर्ष और राजनीतिक योगदान को भुला नहीं सकते’ – Mulayam Singh Remembered On His Birth Anniversary
शाहजहांपुर

Shahjahanpur News:‘नेताजी के संघर्ष और राजनीतिक योगदान को भुला नहीं सकते’ – Mulayam Singh Remembered On His Birth Anniversary

November 23, 2026


Mulayam Singh remembered on his birth anniversary

शाहजहांपुर में सपा कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पि

शाहजहांपुर। सपा के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती रविवार को बिजलीपुरा स्थित कार्यालय पर मनाई गई। पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि नेताजी के संघर्ष और राजनीतिक योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।

जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने छात्र जीवन से ही गरीबों, किसानों, मजदूरों, नौजवानों और बेसहारा लोगों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष किया। उनके प्रयासों से समाजवादी पार्टी ने धरातल से उठकर प्रदेश में बहुमत की सरकार बनाने तक का सफर तय किया। पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा, रोशनलाल वर्मा, दलसिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप पांडेय, रणंजय सिंह यादव, प्रदेश सचिव रामसूरत यादव, विजय सिंह आदि मौजूद रहे।

ददरौल विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती कांट स्थित एक निजी प्रतिष्ठान पर मनाई गई। पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीरज मिश्रा समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उनके जीवन संघर्षों को याद किया। वरिष्ठ सपा नेता मुस्तकीम अली, विमलेश यादव, अरविंद पाल, विपेंद्र यादव, लखन प्रताप सिंह, ज्ञान सिंह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X