रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
शिमला

Shimla News:सुखजिंदर ने गुरबाणी कीर्तन से की संगत निहाल – Sukhjinder Delighted The Congregation With Gurbani Kirtan

November 25, 2026


Sukhjinder delighted the congregation with Gurbani Kirtan.

शिमला। राजधानी के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में बुधवार को दैनिक संध्या कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संगत ने गुरबाणी का श्रवण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 5:50 से 6:30 बजे तक सोदर रहरास साहिब के पाठ के साथ हुआ। इसके बाद शाम 6:30 से 7:40 बजे तक हजूरी रागी जत्थे के भाई सुखजिंदर सिंह ने गुरबाणी कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल किया। कीर्तन के माध्यम से गुरु साहिब की शिक्षाओं और संदेश को संगत तक पहुंचाया गया। इस दौरान गुरबाणी, कीर्तन और अरदास के माध्यम से श्रद्धा, सेवा और सिमरन का संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन पर आनंद साहिब का पाठ किया गया। इसके बाद अरदास और अन्य धार्मिक रस्में गुरु घर की मर्यादा के अनुसार संपन्न हुईं। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X