रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
राजस्थान:अजमेर जिला प्रमुख चुनाव में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पूजा भंसाली और दशरथ कंवर ने भरा पर्चा – Contest Between Bjp And Congress In The Ajmer Zila Pramukh Election; Pooja Bhansali And Dashrath Kanwar
अजमेर

राजस्थान:अजमेर जिला प्रमुख चुनाव में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पूजा भंसाली और दशरथ कंवर ने भरा पर्चा – Contest Between Bjp And Congress In The Ajmer Zila Pramukh Election; Pooja Bhansali And Dashrath Kanwar

November 25, 2026


अजमेर जिला प्रमुख चुनाव को लेकर बुधवार को जिला परिषद में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गईं। भाजपा ने पूजा भंसाली को जिला प्रमुख पद का उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने दशरथ कंवर को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। दोनों उम्मीदवारों ने जिला परिषद पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

जिला परिषद परिसर के बाहर चुनाव को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने अतिरिक्त जाप्ता तैनात किया है। वहीं, यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए आसपास के मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। जिला प्रमुख का पद महिलाओं के लिए आरक्षित होने के कारण दोनों ही दलों ने महिला प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है।

अजमेर जिला परिषद की कुल 33 सीटों में से भाजपा ने 19 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस को 12 सीटें मिली हैं। वहीं, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने भी दो सीटों पर कब्जा जमाया है। सीटों के गणित के लिहाज से भाजपा की स्थिति मजबूत मानी जा रही है। हालांकि, चुनाव में राजनीतिक समीकरण और रणनीति भी अहम भूमिका निभा सकते हैं।

पढ़ें: राजस्थान : जयपुर जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस के यशवीर सूरा और भाजपा के राजेश गुर्जर आमने-सामने

भाजपा की ओर से पूजा भंसाली को उम्मीदवार घोषित करने से पहले पार्टी में अन्य नामों पर भी चर्चा हुई थी। भाजपा की सुनीता चौधरी ने भी जिला प्रमुख चुनाव के लिए नामांकन फार्म लिया था। सुनीता चौधरी पूर्व मंत्री सांवरलाल जाट की पुत्रवधू और वर्तमान नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लाम्बा के भाई की पत्नी हैं। हालांकि, उन्होंने अंतिम समय में नामांकन दाखिल नहीं किया और चुनावी मुकाबले से बाहर हो गईं।

जिला परिषद में बुधवार सुबह 11 बजे से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हुई। सुबह 11:30 बजे नामांकन पत्रों की समीक्षा की गई। दोपहर 1 बजे तक नाम वापस लेने का समय निर्धारित था। इसके बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना कर जिला प्रमुख चुनाव का परिणाम घोषित किया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X