Sonebhadra News:जमीन के विवाद में चलीं लाठियां, दो के फूटे सिर – Sticks Wielded In Land Dispute; Two People Sustain Head Injuries

करमा थाना में भूमि विवाद में मारपीट के आरोपी। स्रोत पुलिस
November 20, 2026

करमा थाना में भूमि विवाद में मारपीट के आरोपी। स्रोत पुलिस
सोनभद्र/करमा। करमा थाना क्षेत्र के कुचमरवा (भैरोपुर) में बृहस्पतिवार को जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। धान की फसल काटने के दौरान हुए विवाद में दो लोगों के सिर फूट गए, जबकि कई अन्य को भी चोटें आईं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 10 नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उनका चालान कर दिया गया। कुचमरवा निवासी राम मनोहर और रंजन कुमार के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बताते हैं कि विवादित जमीन पर एक पक्ष ने धान की फसल लगा रखी थी। आरोप है कि बृहस्पतिवार को दूसरा पक्ष वहां पहुंचकर फसल काटने लगा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, फिर लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में दो लोगों के सिर फूट गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने एक पक्ष से चिंटू, बहादुर पुत्र गुड्डू, बहादुर पुत्र बुधिराम, शिवकुमार और विजय कुमार तथा दूसरे पक्ष से सूर्यकांत मिश्र को गिरफ्तार किया।
करमा थाना प्रभारी कमलेश पाल ने बताया कि राम मनोहर और रंजन कुमार की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक पक्ष की तहरीर पर सात नामजद और अन्य अज्ञात, जबकि दूसरे पक्ष की तहरीर पर तीन नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। विवाद राजस्व विभाग से जुड़ा होने से उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है।
November 20, 2026
अनपरा-सिंगरौली मार्ग पर चटका पुलिया के पास दुर्घटनाग्रस्त ट्रक। रेणुसागर (सोनभद्र)। अनपरा-सिंगरौली मार्ग पर मध्य प्रदेश के मोरवा थाना क्षेत्र में चटका नाला पुल के पास बृहस्पतिवार सुबह दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे स्कूटी सवार दंपती दोनों ट्रकों की चपेट में आ गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल शुचिता (40) की मौत हो गई, […]
November 20, 2026
सोनभद्र। रबी सीजन में किसानों को खाद की कमी न हो, इसके लिए जिले में ‘धरती माता बचाओ अभियान’ शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक प्रयोग, कालाबाजारी और तस्करी को रोकना है। जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने किसानों से निर्धारित दर पर खाद खरीदने की अपील की है। जिले के […]
November 19, 2026
म्योरपुर के बेलहत्थी और मकरा ग्राम पंचायतों में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में मौजूद लोग व स्वास्थ् म्योरपुर। स्थानीय विकास खंड की बेलहत्थी ग्राम पंचायत के आमी टोला में दो बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। बृहस्पतिवार को विभाग की टीम ने बेलहत्थी और मकरा ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य शिविर लगाकर […]
