Pilibhit News:बाघों के साथ कछुओं का कुनबा बढ़ेगा, 15 लाख रुपये से बनेंगे दो ब्रीडिंग स्टेशन – Turtle Population To Grow Alongside Tigers; Two Breeding Stations To Be Built At A Cost Of Rs 15 Lakh

पीटीआर में पाए जाने वाले कछुआ। स्रोत- विभाग
November 21, 2026

पीटीआर में पाए जाने वाले कछुआ। स्रोत- विभाग
पीलीभीत। बाघों के संरक्षण के लिए देश-दुनिया में पहचान बना चुका पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) अब दुर्लभ कछुओं की आबादी बढ़ाने का भी केंद्र बनेगा।
तराई की नदियों और जलस्रोतों में पाई जाने वाली संकटग्रस्त कछुआ प्रजातियों को बचाने के लिए यहां 15 लाख रुपये की लागत से दो टर्टल ब्रीडिंग स्टेशन कम नर्सरी स्थापित किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश कैम्पा की वार्षिक कार्ययोजना में इस महत्वाकांक्षी परियोजना को हरी झंडी मिल गई है। अगले सप्ताह टर्टल सर्वाइवल एलायंस इंडिया (टीएसए) के विशेषज्ञों के साथ पीटीआर प्रशासन माला नदी के आसपास उपयुक्त जमीन चिह्नित करेगा।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व की पहचान सिर्फ बाघों की मौजूदगी तक सीमित नहीं है। यहां का नदी तंत्र, झीलें और जलस्रोत दुर्लभ जलीय जीवों के लिए भी अनुकूल प्राकृतिक आवास बने हुए हैं। उत्तर प्रदेश में कछुओं की पाई जाने वाली 15 प्रजातियों में से 13 का बसेरा पीलीभीत में है। इनमें 11 प्रजातियां वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की अनुसूची-एक में शामिल हैं, जबकि सात प्रजातियां अति लुप्तप्राय श्रेणी में हैं। ऐसे में कछुओं के प्रजनन और संरक्षण के लिए ब्रीडिंग स्टेशन बनाने की पहल को जैव विविधता बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
अंडों से बच्चे निकलने तक होगी वैज्ञानिक निगरानी : प्रस्तावित दोनों टर्टल ब्रीडिंग स्टेशन कम नर्सरी कछुओं के संरक्षण की वैज्ञानिक व्यवस्था के रूप में विकसित किए जाएंगे। इनके माध्यम से कछुओं के अंडों को प्राकृतिक शिकारियों से बचाकर सुरक्षित स्थान पर रखा जाएगा। अनुकूल तापमान और सुरक्षित वातावरण में अंडों को सेने की व्यवस्था होगी। उनसे निकलने वाले बच्चों की शुरुआती अवस्था में देखभाल और निगरानी की जाएगी। पर्याप्त विकसित होने के बाद उन्हें उपयुक्त प्राकृतिक जलस्रोतों में छोड़ दिया जाएगा। इससे उन प्रजातियों के अस्तित्व को बचाने में मदद मिलेगी, जिनके अंडों और नवजात बच्चों के प्राकृतिक वातावरण में सुरक्षित रहने की संभावना कम होती है। संवाद
November 29, 2026
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 29 Nov 2026 12:44 AM IST पीलीभीत। शहर की फरहा नाज इदरीसी को उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी का सदस्य नामित किया गया है। उनकी नियुक्ति की जानकारी मिलने पर समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। फरहा नाज इदरीसी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर प्रदेश में प्रदेश मंत्री की […]
November 29, 2026
अमरिया। थाना क्षेत्र की एक युवती ने बीसलपुर निवासी युवक और उसके परिवार के लोगों पर झांसा देकर दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और निकाह के लिए धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और गर्भपात कराने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के मुताबिक चार साल पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से युवती की दोस्ती […]
November 29, 2026
पीलीभीत। शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म और गला दबाकर हत्या करने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि कॉलोनी के ही युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया था। आरोपी ने […]
